उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तहसील महरौनी में दाखिल-खारिज को लेकर फूटा गुस्सा, बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

 

महरौनी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को दाखिल-खारिज मामलों में हो रही देरी और लापरवाही का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 223 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इसी दौरान बार एसोसिएशन महरौनी के महामंत्री अजय कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि —

दाखिल-खारिज समय सीमा के भीतर नहीं किए जा रहे।

आदेश होने के बाद भी नामांतरण दर्ज नहीं होता।

बंटवारे के मामलों में अनावश्यक देरी की जा रही।

आम जनता को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा समय से कार्य नहीं किया जाता।

दाखिल-खारिज के नाम पर भारी लापरवाही और मनमानी हो रही है।

बार एसोसिएशन ने मांग की कि तहसील महरौनी में दाखिल-खारिज और राजस्व कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण कराया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए तथा आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखा जाए।

महरौनी तहसील की कार्यप्रणाली को लेकर अब लोगों में नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!