उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया

बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कियाः मड़ावरा में फावड़ा न उठाने पर विवाद, घायल सीएचसी में भर्ती ललितपुर के गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रट में सोमवार सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल छोटे (38) को परिजनों ने मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्रट निवासी छोटे पुत्र तुलसी सोमवार सुबह जंगल से लकड़ी बीनकर घर लौटा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उससे फावड़ा उठाने को कहा। छोटे ने फावड़ा उठाने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे पर पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटे की चीख-पुकार सुनकर उसका दूसरा भाई मौके पर पहुंचा और घायल को तुरंत सीएचसी मड़ावरा ले गया।

 

घायल छोटे के भाई भानु ने बताया कि दोनों भाइयों में कहासुनी हो रही थी, तभी बड़े भाई ने कुल्हाड़ी मार दी। भानु के अनुसार, कुल्हाड़ी मारने वाला भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

 

उधर, गिरार थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना के संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच-पडताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!