उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर: एसपी संजीव कुमार बाजपेई का रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

 

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, संसाधनों की उपलब्धता और पुलिस कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने जीडी कार्यालय, साइबर थाना, आरक्षी बैरक, पुलिस कैंटीन, डायल-112 कंट्रोल रूम, आवासीय परिसर, मैस और एमटी शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों का रखरखाव, स्वच्छता और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!