उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत में दवा छिड़कते समय किसान की मौत, सर्पदंश की आशंका
ललितपुर । जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नंदनवारा में खेत में फसल पर दवा का छिड़काव कर रहे 45 वर्षीय किसान अफसर पुत्र गजराज की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।




