उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में चचेरे भाई पर लाठी से हमले का आरोप: पत्नी बेसुध पति को लेकर पहुंची अस्पताल

 

 

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है किसी बात से क्षुब्ध एक ग्रामीण द्वारा अपने चचेरे भाई पर पीठ पीछे लाठी से हमला कर दिया। थाना कोतवाली मड़ावरा अंतर्गत ग्राम लिधौरा निवासी 32 वर्षीय प्रतिपाल पुत्र चऊदे अहिरवार को देर रात उसकी पत्नी रजनी बेसुध हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

 

जहां उसने बताया कि उसका पति मोहल्ले में स्थित कोमल की दुकान पर बीड़ी लेने गया था तभी उसके चचेरे भाई ने पीछे से आकर लाठी से हमला कर दिया जिसके चलते प्रतिपाल बेसुध होकर वहीं गिर गया और मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर रजनी द्वारा डायल 112 पर सहायता के लिये कॉल किया था तथा उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से अपने घायल पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। अस्पताल में घायल प्रतिपाल ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है उसके ऊपर अकारण ही हमला किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!