उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

घिसोली गांव में मारपीट का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

 

 

 

ललितपुर के जखोरा थाना क्षेत्र के ग्राम घिसोली में एक युवती और उसकी मां के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि चाची और चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया गया कि विवाद दरवाजे पर शराब पीने से मना करने को लेकर हुआ।

 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना का वीडियो पुलिस द्वारा डिलीट कराया गया तथा कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़िता और उसकी मां का चालान कर दिया गया। साथ ही जखोरा थाने में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

 

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद युवती मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में है। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं कर रही है।

 

फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!