उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नकाबपोश हमलावरों ने जेसीबी चालक पर बोला हमला, जमकर की मारपीट

 

 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास मगंलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दो कारों में सवार नकाबपोश हमलावरों ने एक जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने चालक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल की पहचान कृष्ण पाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर दो कारों से आए थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!