उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कुएं में गिरने से 10 वर्षीय बोबी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मडवारी में घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बोबी पुत्र रामस्वरूप की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बोबी खेलते समय घर के पास स्थित कुएं में गिर गया। घटना को देख ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

मृतक के बड़े भाई अमर सिंह पुत्र रामस्वरूप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!