उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 2.23 रूपये लाख नकद व तमंचा बरामद

 

 

ललितपुर। महरौनी कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक  वारदात का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक वांछित सदस्य को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹2 लाख 23 हजार 560 नकद, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार 31 जुलाई को कोतवाली महरौनी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित सोनू धापनी पुत्र सुमेर सिंह (35 वर्ष), निवासी ग्राम कड़िया सांसी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 29 मई को पीड़ित तेज सिंह की मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा रुपयों से भरा बैग चोरी किया था।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 2,23,560 रूपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!