उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बच्चों की कम उपस्थिति पर बीएसए सख्त, घर-घर संपर्क के दिए निर्देश
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रत्नेश कुमार ने शनिवार को विकासखंड महरौनी के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बीएसए ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय छिल्ला, कन्या व उच्च प्राथमिक विद्यालय खितवांस का निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में स्टाफ उपस्थित मिला, लेकिन छात्र संख्या अपेक्षा से कम पाई गई। विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।




