उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सावन सोमवार के पहले दिन शिवालयों मे उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ललितपुर.सावन के प्रथम सोमवार पर जनपद के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन और पुलिस भी मुस्तैद रही।
सावन के पहले सोमवार को शिवभक्ति का उत्साह पूरे जनपद में देखने को मिला और प्रमुख शिवालयों में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।




