उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
नगर में भव्यता से निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति गीत, नारे
ललितपुर। नगर ललितपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुतियां करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में नगर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के जोश और उत्साह से पूरा नगर राष्ट्रगीतों से सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा,व श्रीमती सोनाली जैन नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद रही। तिरंगा यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से होकर, तुवन चौराहा, वर्णी कॉलेज होते हुए स्टेशन पर समापन हुआ।




