उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
11 हजार केवी लाइन का जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है, कई शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग बेपरवाह
मौत बनकर खड़ा है बिजली का खंभा
तालबेहट/ललितपुर: विकासखंड बार की ग्राम पंचायत देवरान में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने पूरे गांव को दहशत में डाल रखा है। गांव के बीचों-बीच खड़ा 11 हजार केवी लाइन का लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है। खंभे में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं और उसकी हालत देखकर साफ लगता है कि वह किसी भी समय धराशायी हो सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है।




