उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मुख्य पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, कलौथरा में जल संकट गहराया
(ललितपुर)। विकासखंड बिरधा अंतर्गत डोंगरा कलां पेयजल समूह परियोजना की मुख्य पाइपलाइन में लगातार हो रहे रिसाव के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। सजनाम बांध पर बनी पानी की टंकी से निकलने वाली पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त बताई जा रही है, जिससे बहुमूल्य पेयजल सड़क और खेतों में बह रहा है।




