उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पाली में बारिश से जलभराव, सड़कों और घरों में भरा पानी
वायरल वीडियो ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, लोगों में नाराजगी — अतिक्रमण हटाकर समस्या दूर करने के निर्देश
लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पंचायत पाली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आई है। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब नजर आईं, वहीं कुछ घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास भी बारिश का पानी भर गया। जलभराव से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।




