उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

धोखाधड़ी, अपहरण और अवैध बैनामा कराने की शिकायत करते हुए न्याय की लगाई गुहार

ललितपुर जिले के ग्राम करगन निवासी 18 वर्षीय ऋषी (पुत्र स्व. रामकिशन) ने जिलाधिकारी से धोखाधड़ी, अपहरण और अवैध बैनामा कराने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है

 

18 वर्षीय युवा का बंधक बनाकर बैनामा: ललितपुर में दबंगों पर 18 साल के युवा ऋषी को तमंचे के बल पर अगवा करने, कमरे में तीन दिन तक बंद रखकर डराने-धमकाने और उसकी विरासत में मिली भूमि का जबरन फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगा है।

फर्जी चेक से बैंक से धन निकासी: पीड़ित का आरोप है कि उसका फर्जी पैन कार्ड बनवाकर खाता बिना अकाउंट पेई चेक से रामसेवक नामक व्यक्ति के खाते में अवैध रूप से धनराशि स्थानांतरित कराई गई।

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सुरक्षित करने की मांग: प्रार्थना पत्र में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ललितपुर शाखा की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और फर्जी भुगतान की जांच की मांग की गई है।

नशे में रखकर कई दिनों तक घुमाया: दबंगों ने पीड़ित को मोबाइल लोकेशन से बचाने के लिए कई दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा और नशीला पदार्थ दिया।

कार्रवाई की मांग: पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और बैंक रिकॉर्ड की जांच कराने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!