उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर पुलिस का रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा: 21 लाख के 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाए, चेहरे पर लौटी मुस्कान
ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने नागरिकों को एक अनूठा और बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में सर्विलांस और थानों की पुलिस टीम ने विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गुम हुए कुल 111 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है।




