उत्तर प्रदेश
पाली में मोबाइल टावर के पावर बॉक्स में लगी आग, बैट्री में हुआ धमाका
पाली। नगर में एक मोबाइल टावर के पावर बॉक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के दौरान टावर में लगी बैट्री में तेज धमाका होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने एहतियातन संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सका।




