उत्तर प्रदेश
मिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार मजदूर घायल
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कचनौदा के पास शुक्रवार शाम मिट्टी के ढेर से बाइक टकराने से एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य साथी सुरक्षित बच गए।
घायल की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र निवासी ग्राम मेलवारा के रूप में हुई है। बताया गया कि जितेंद्र शिग्लौआ प्लांट में मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद वह दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। कचनौदा के पास सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से बाइक टकरा गई, जिससे जितेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। साथियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।




