उत्तर प्रदेश
सीएमओ ऑफिस में बिना निर्धारित चयन प्रक्रिया के नियुक्ति का आरोप, हाई कोर्ट ने मांगा शपथपत्र
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तत्कालीन सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद के कार्यकाल में हुई एक संविदा नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि संबंधित पद पर नियुक्ति के लिए न तो विधिवत विज्ञप्ति जारी की गई और न ही निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन किया गया।




