उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अज्ञात वाहन की टक्कर से चार गोवंश घायल, दो की मौत
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 स्थित ग्राम उमरिया बस स्टैंड के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने गोवंशों को टक्कर मार दी। हादसे में चार गोवंश घायल हो गए, जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गोवंश गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर संबंधित लोगों ने घायल गोवंशों के उपचार की व्यवस्था कराने का प्रयास किया।




