उत्तर प्रदेश

अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, दूसरे के दस्तावेजों पर अपना फोटो लगाकर पा ली नौकरी

 

 

ललितपुर। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अनुचित तरीके से नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद सदर कोतवाली में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम बिरारी निवासी कन्हैयालाल पर बीघामहावत निवासी यशवंत के साथ मिलकर उसके दस्तावेजों पर अपना फोटो लगाकर अग्निवीर भर्ती में नौकरी हासिल करने का आरोप है। इसी तरह बीघाखेत महर्रा निवासी आकाश पर गेंचवारा निवासी रामचरन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर भर्ती होने का आरोप लगाया गया है। वहीं बीघामहावत निवासी वीरेन्द्र लोधी पर इसी गांव के रामकुमार के दस्तावेजों का प्रयोग कर अग्निवीर भर्ती में नौकरी पाने का आरोप है।

 

इनका कहना है

 

वेरिफिकेशन के दौरान दस्तावेजों और अभ्यर्थियों की पहचान में सामने आई गड़बड़ियों के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले में सदर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!