उत्तर प्रदेश
हाईवे किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांध के तिराहे के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।




