उत्तर प्रदेश
तुवन चौराहे पर बाटी-चोखा की दुकान में खुलेआम छलक रहे शराब के जाम, बगल में पुलिस ड्यूटी के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
ललितपुर। शहर के तुवन चौराहे पर स्थित एक बाटी-चोखा की दुकान पर खुलेआम शराब के जाम छलकने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान पर खुलेआम शराब का सेवन कराया जा रहा है और शराब का कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा है।
हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि दुकान के आसपास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद कथित रूप से यह सब खुलेआम चलता रहा। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह खुलेआम शराब का सेवन और कथित कारोबार कैसे संचालित हो रहा है।




