उत्तर प्रदेश
32 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
महरौनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
ललितपुर। महरौनी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम छिल्ला के पास से एक युवक को अवैध 32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का निवासी है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी खितवास उपनिरीक्षक गुलाम फरीद सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।




