ललितपुर में युवक ने की आत्महत्या, शराब की लत और पत्नी के मायके जाने से था परेशान
ललितपुर में युवक ने की आत्महत्या, शराब की लत और पत्नी के मायके जाने से था परेशान
ललितपुर में 28 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
युवक की 5 साल पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस।
मृतक युवक की पहचान पवन उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है।
पारिवारिक विवाद और शराब की लत बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था।
उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी, लेकिन आपसी मनमुटाव और विवाद के चलते पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।
आशंका जताई जा रही है कि इसी डिप्रेशन और अकेलेपन के कारण युवक ने यह कदम उठाया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे का मामला




