उत्तर प्रदेश
रेस्क्यू सेंटर में घुसकर बंदर को पीटने का आरोप, CCTV में कैद हुआ युवक
रात करीब एक घंटे तक पत्थर और डंडे से मारने का आरोप, CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी
ललितपुर। वर्णी चौराहा स्थित रेस्क्यू सेंटर में देर रात एक युवक के चोरी-छिपे घुसने और वहां मौजूद बंदर को पत्थर व डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है।
बताया गया कि रात करीब 12 बजे एक युवक रेस्क्यू सेंटर में घुसा और करीब एक घंटे तक बंदर को पत्थर व डंडे से मारता रहा। सुबह जब रेस्क्यू सेंटर के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने बंदर ‘रानी’ की हालत खराब देखी। सेंटर के अंदर पत्थर भी पड़े मिले। इसके बाद CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक सेंटर के अंदर दिखाई दिया।




