उत्तर प्रदेश
बासी में एक्सपायरी शराब बिक्री का आरोप, युवक की तबीयत बिगड़ी
ललितपुर। कस्बा बाँसी स्थित इंग्लिश कम्पोजिट शराब की दुकान पर एक्सपायरी शराब धड़ल्ले से बेचे जाने का आरोप सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया कि दुकान से शराब खरीदकर पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
मामले में युवक द्वारा दुकान के सेल्समैन से शिकायत करने पर कथित तौर पर सेल्समैन ने कहा कि “जो शराब आ रही है, वही दे रहे हैं।” घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
एक्सपायरी शराब की बिक्री के आरोप से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना है कि विभाग द्वारा मामले की जांच कर दुकान पर क्या कार्रवाई की जाती है।




