उत्तर प्रदेश
मंदिर की प्राचीन देवी मूर्तियों को अवांछनीय तत्वों ने कीचड़ में फेंका
मूर्तियां कीचड़ में फेंकी थाना क्षेत्र के बरोदिया गांव में शनिवार रात मंदिर की प्राचीन देवी मूर्तियों को अवांछनीय तत्वों ने कीचड़ में फेंक दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई और उन्होंने घटना पर नाराजगी जताई।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि बरोदिया गांव में पहले से पुलिस चौकी स्थापित है, इसके बावजूद घटना हो गई। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।




