उत्तर प्रदेश
प्रेस क्लब ललितपुर में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती
ललितपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रेस क्लब ललितपुर में ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्यजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




