ललितपुर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया
ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में एक 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शराब के नशे में इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
मासूम की दादी ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मासूम को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर सूरज ने बताया कि मासूम की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
तालबेहट कोतवाली प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




