उत्तर प्रदेश

ललितपुर में मिनी ट्रक व बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत, पिता पुत्र गंभीर घायल, पुत्री बाल बाल बची 

 

ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के राजघाट मार्ग पर स्थित मोहल्ला पिसनारी बाग के निकट रविवार रात 9 बजे के दरम्यान तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को कुचल दिया, जिसके चलते वह घायल हेा गए, उन्हें उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,

कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सेवनीखुर्द निवासी 50 वर्षीय संजय किलेदार अपने 7 वर्षीय पुत्र अजय किलेदार व 5 वर्षीय पुत्री अर्पणा के साथ बाजार सामान खरीदने आया हुआ था, जब वह लोग रात 9 बजे के दरम्यान वापिस बाइक से तीनों घर जा रहे थे, इसी दौरान राजघाट मार्ग पर स्थित पिसनारी बाग मोहल्ले के निकट पहुंचे ही थे कि तभी राजघाट की ओर से आ रहे मिनी

ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार संजय उसका पुत्र अजय घायल हो गए, पुत्री दूर जा गिरी, जिसके चलते वह बाल-बाल बच गई, संजय व अजय को उपचार के लिए एम्बूलेंस से मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां संजय किलेदार की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!