उत्तर प्रदेश
4 वर्षीय मासूम बच्चों के साथ अज्ञात कारणों के चलते कुएं में कूद गई गर्भवती महिला, मौत
थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की हरदौल मोहल्ला में स्थित कुएं में एक गर्भवती महिला सोमवार दोपहर के समय अपने 4 वर्षीय मासूम बच्चों के साथ अज्ञात कारणों के चलते कुएं में कूद गई। जिसके चलते कुएं में डूबने से गर्भवती महिला एवं बच्चे की मौत हो गई। वह उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही ग्रामीणों की मदद से महिला एवं मासूम बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया है।




