उत्तर प्रदेश

भूपेंद्र अहिरवार हत्याकांड का चौथा आरोपी करन मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

 

 

न्यू ललितपुर स्टेशन के पास पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप, पैर में लगी गोली

 

ललितपुर। भूपेंद्र अहिरवार हत्याकांड के चौथे आरोपी करन कुशवाहा को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। न्यू ललितपुर स्टेशन के पास हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। उसे पुलिस की निगरानी में जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में टीम वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

 

गौरतलब है कि 28 सितंबर को चोकावाग के पास अंग्रेजी शराब की दुकान पर मारपीट में बीफार्मा छात्र भूपेंद्र अहिरवार घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी। पुलिस के अनुसार, इससे पहले दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुए थे, जबकि एक ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!