ललितपुर में दबंगों ने वारंटी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर बरसाए पत्थर, लाठी-डंडों से भी वार; दो सिपाही गंभीर घायल
👉 खाकी पर हमला! वारंटी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर बरसाए पत्थर, लाठी-डंडों से भी वार; दो सिपाही गंभीर घायल
👉 तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलता में वारंटी सुरेंद्र उर्फ सुमेंद्र उर्फ कालू को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का आरोप।
👉 उपनिरीक्षक शिवजीत सिंह की तहरीर के मुताबिक, आरोपी के भाई रोहित यादव, पिता आजाद सिंह, मां विनीता यादव, पड़ोसी कमल यादव और 5-6 अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला किया।
👉 आरोप है कि छत से बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए और लाठियों से पुलिसकर्मियों पर वार किए गए।
👉 हमले में कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं।
👉 सबसे गंभीर आरोप—हमलावरों ने पुलिस हिरासत से वारंटी को छुड़ा लिया!
👉 जान बचाकर मौके से हटे पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उपनिरीक्षक शिवजीत सिंह ने घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
👉 ग्राम दौलता, थाना तालबेहट, जनपद ललितपुर।




