उत्तर प्रदेश
जनगणना प्रशिक्षण से तीन कर्मचारी नदारद, कार्रवाई की तैयारी!
ललितपुर। जनगणना-2027 के प्रशिक्षण में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी प्रेमचंद, वृन्दावन लाल वर्मा और कमलेश कुमार दीक्षित अनुपस्थित मिले। ईओ ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्वगणना 16 से 30 नवंबर और जनसंख्या गणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक होगी।




