उत्तर प्रदेश

तालबेहट में मजदूरी कर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट

 

ललितपुर (तालबेहट)। ग्राम खांदी निवासी कल्लू कुशवाहा पुत्र रामप्रसाद पर सोमवार शाम बड़ी नहर के पास लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, वह सुनौरी से मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी सतेन्द्र यादव ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। हमले में उसके सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने तालबेहट कोतवाली में शिकायती पत्र देकर मेडिकल परीक्षण और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!