उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने किया परेड एवं पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

 

 

आज दिनांक 13.11.2026 को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर  संजीव कुमार बाजपेई* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में आयोजित *शुक्रवार परेड* की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्नआउट, ड्रेस कोड, शारीरिक दक्षता एवं सामूहिक तालमेल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। परेड के दौरान आवश्यक ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

➡️ परेड निरीक्षण के उपरान्त महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर स्थित क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार एवं स्टोर रूम,पुलिस कैंटीन आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, उपलब्ध संसाधनों की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

➡️ तत्पश्चात महोदय द्वारा परिवहन शाखा में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की साफ-सफाई, संचार व्यवस्था, वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल सहित अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। साथ ही उपलब्ध उपकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी संसाधन सदैव पूर्णतः क्रियाशील अवस्था में रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

➡️ तत्पश्चात डायल-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की साफ-सफाई, संचार व्यवस्था, वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल सहित अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। साथ ही उपलब्ध उपकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी संसाधन सदैव पूर्णतः क्रियाशील अवस्था में रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

➡️ महोदय द्वारा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे आमजन के प्रति संवेदनशील, शालीन एवं सेवा-भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक बेहतर बनाने तथा आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी दिए।

 

➡️ अन्त में महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

*इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!