उत्तर प्रदेश
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने ग्राम अमरपुर से गोविन्ददास यादव (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक झोले में रखे 16 अदद देशी रसभरी फ्रूटी शराब के क्वार्टर बरामद किए। मामले में कोतवाली ललितपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।




