उत्तर प्रदेश
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
ललितपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रचनात्मक प्रदर्शनियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला अध्यक्ष विनोद निरंजन, जिला मंत्री शकुंतला कुशवाहा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
खेलों से बच्चों में प्रतिभा




