उत्तर प्रदेश

नहर का पानी भरने से गेहूं की फसल खराब

 

 

अमौरा के किसान ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, 70 हजार रुपए के नुकसान का दावा ललितपुर के महरौनी तहसील के अमौरा गांव के किसान इंद्रपाल सिंह ने खेत में नहर का पानी भरने से गेहूं की फसल खराब होने की शिकायत की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी महरौनी को पत्र देकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और करीब 70 हजार रुपए के नुकसान की बात कही।

 

शिकायती पत्र के मुताबिक, इंद्रपाल सिंह के पास अमौरा में करीब 3.50 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने 11 नवंबर 2026 को खेत में गेहूं बोया था और इसके लिए करीब 4.50 क्विंटल बीज खरीदा था।

 

किसान का आरोप है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर के पानी के संचालन और निकासी में लापरवाही की। नहर में मिट्टी डालकर पानी रोकने के बावजूद रात में अचानक पानी आया और पूरा खेत जलमग्न हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!