उत्तर प्रदेश
थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसपी, फरियादियों की सुनीं समस्याएं!
ललितपुर। शनिवार को कोतवाली ललितपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और फरियादियों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए।




