17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जिलाधिकारी ने की अपील!
ललितपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं।
🔹 फॉर्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए
🔹 फॉर्म-7: नाम हटवाने के लिए
🔹 फॉर्म-8: नाम, पता एवं अन्य संशोधन के लिए
📌 महत्वपूर्ण तिथियां:
– 17 नवंबर 2026 – प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
– 17 नवंबर से 16 दिसंबर – दावे एवं आपत्तियां
– 28 दिसंबर – दावे-आपत्तियों का निस्तारण
– 04 जनवरी 2027 – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करें।
जिलाधिकारी ने अपील की है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
लोकतंत्र में भागीदारी निभाएं, जागरूक मतदाता बनें!
#BreakingNews #LalitpurNews #मतदाता_सूची #निर्वाचन_आयोग #VoterList2027 #जिलाधिकारी_ललितपुर #मतदाता_जागरूकता #UPNews




