उत्तर प्रदेश

फर्जी दस्तावेजों के सहारे अग्निवीर में नौकरी पाने वाला युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबोचा

 

 

 

 

ललितपुर। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल करने के मामले में कोतवाली ललितपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र मुन्नालाल निवासी बीघाखेत महर्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर आरोप है कि उसने रामचरन पुत्र कैलाश निवासी गेंचवारा के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अग्निवीर भर्ती में अनुचित तरीके से नौकरी हासिल की थी। पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था।

 

पुलिस ने अभियुक्त को 14 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार शुक्ला एवं आरक्षी अनुराग शामिल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!