उत्तर प्रदेश
NH-44 हाईवे पर चलती टैक्सी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
ललितपुर। NH-44 हाईवे पर बिरधा से मसौरा जा रही एक टैक्सी में खड़ेरा तिराहे के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टैक्सी से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। टैक्सी में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी जान बचाने के लिए आनन-फानन में नीचे उतरकर भागने लगे। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।




