उत्तर प्रदेश

ट्रक की केबिन में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

 

 

ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गल्ला मंडी के पीछे खड़े ट्रक की केबिन में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चालक बीती शाम ट्रक खड़ा कर घर चला गया था। आज वापस लौटने पर युवक के अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया।

 

चालक ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक थाना जखलौन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!