उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

 

 

ललितपुर जनपद के कोतवाली मड़ावरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साढूमल गांव के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पिता और पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिता अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी साढूमल गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!