उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले करीब सात वर्षों से आरोपी उदय मौर्या के साथ रिलेशनशिप में थी। करीब तीन माह पूर्व आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया, विरोध करने पर बीच चौराहे पर उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़िता ने उससे दूरी बना ली।

पीड़िता का आरोप है कि बीते 5 मई की शाम करीब 8 बजे स्टेशन के पास स्थित वी-बाजार के पास आरोपी उदय मौर्या अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। साथ ही उसके पास मौजूद निजी (न्यूड) फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि वह एक बैंक में कार्यरत है और आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!