उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बार थाना दिवस में जमीनी विवादों की भरमार,दस मामलों में चार का मौके पर निस्तारण
– बार थाना प्रांगण में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार धीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में कुल दस मामले पहुंचे, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें जमीन संबंधी विवादों से जुड़ी रहीं।इसी दौरान औचक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्र ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया, कानूनगो एवं संबंधित गांवों के लेखपाल मौजूद रहे।




