उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जीजा की डिग्री से नौकरी पाने के आरोपी को मिली जमानत

 

 

ललितपुर। फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप में जेल में बंद अभिनव सिंह उर्फ डॉ. राजीव गुप्ता को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति समीर जैन की पीठ ने कहा कि मामले के सभी अपराध मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय हैं और आरोपी चार माह से अधिक समय से जेल में निरुद्ध है।

 

मामला आरोपी की बहन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने अपने जीजा की डिग्रियों का उपयोग कर नौकरी प्राप्त की है। वहीं बचाव पक्ष ने अदालत में दावा किया कि आरोपी का वास्तविक नाम राजीव गुप्ता है और उसने अपनी ही डिग्रियों का उपयोग किया है।

 

अदालत ने आरोपी को व्यक्तिगत मुचलके और दो प्रतिभूतियों पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!